Followers

Saturday, March 4, 2023

नारी तुझ सा देशभक्ति कौन जगाता ?

ममता का कर खण्डन

ललाट पे मल रक्त चंदन

अपना प्रिय-रघुनन्दन

गर्व से भेज देती हैं रण

कि सुरक्षित रहे भारत माता

नारी तुझ सा देशभक्ति कौन जगाता ?

पुत्र प्राण देश पे न्यौछावर

पति प्राण की भेट चढ़ा कर

देश प्रेम पे सर्वस्व लूटा कर

गर्व से तेरा सिर उठ जाता

नारी तुझ सा देशभक्ति कौन जगाता ?

                       – राजीव कुमार

No comments:

Post a Comment

मै नारी हूं – कमल पटेल जी

मैं नारी हूं।, मैं पूरे घर की जिम्मेदारी हूं। सबको शिकायत होती है मुझसे, फिर भी लगती सबको प्यारी हूं मैं नारी हूं, पूरे घर की जि...